फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury rolled discomfort from heat

पारा लुढ़का पर तपिश से बेचैनी

Wed, 27 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled discomfort from heat

मंगलवार को मौसम का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 43 डिग्री

विज्ञापन
सेल्सियस पर आ गया, पर लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पाई। दिनभर पछुआ हवाएं चलने से लोगों पर लपट झपटती रही, जिससे लोग बेहाल रहे। 

जानकारों का कहना है कि अगर प्री मानसून बारिश न हुई, तो लोगों को गर्मी से राहत के लिए मानसून के आने का इंतजार करना होगा। बारिश होने की आस में लोगों की निगाहें आसमान की ओर लगी हैं, पर बारिश तो होना दूर बादल तक नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों में तपिश और हवाओं की जलन से बिलबिलाहट सी हो रही है।

तेज धूप के साथ ही पछुआ हवाओं के चलने के कारण वातावरण में लोगों को भीषण गर्मी के साथ ही लपट का अहसास हो रहा है। बीते दिन अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो मंगलवार को 43.0 में आ गया, वहीं न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, पर दोपहर से लेकर देर शाम तक लोगों का भीषण गर्मी से हाल खराब रहा।

गर्मी और धूप से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन भी किए। किसी ने छाता लगाया तो किसी ने चेहरों को ढका और तमाम लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर गला तर कर गर्मी से निजात की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed