फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally ill woman tried to hang herself in the police club

हरदोई: पुलिस क्लब में जान देने जा रही महिला को होमगार्ड ने बचाया, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 18 Aug 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 02:50 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि ससुरारालीजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे। शिकायत के बाद भी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही, जिससे परेशान होकर उसने जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Mentally ill woman tried to hang herself in the police club
महिला ने पुलिस क्लब में फांसी लगाने का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम पर पुलिस क्लब में साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी करने जा रही महिला को देख एक राहगीर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे होमगार्ड ने महिला को बचाया। पूछताछ में महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़ागांव निवासी प्रमिला (35) मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसका पति विनोद शाहजहांपुर में मजदूरी करता है। प्रमिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर उसने पुलिस क्लब में खड़े पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीर की सतर्कता से उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक माह पूर्व उसने पुलिस अधिकारियों से फरियाद की थी, लेकिन उसे महिला थाने भेज दिया गया। तब कुछ दिन पुलिस की निगरानी में रहने के बाद 23 जुलाई को महिला पुलिस उसे गांव छोड़ आई थी। तब से वह गांव में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार की सुबह फिर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। परेशान होकर उसने जान देने का प्रयास किया।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी श्वेता द्विवेदी ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ससुराली वालों से उसका विवाद चल रहा है। पिहानी पुलिस को सूचना देकर ससुराल वालों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed