फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   meeting

सशक्त व शिक्षित नारी करेंगी स्वर्णिम देश का निर्माण

Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
meeting
हरदोई। सशक्त व शिक्षित नारी ही स्वर्णिम देश का निर्माण करेंगी। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में चल रहे आर्य प्रतिनिधि सभा के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन अवसर पर रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि देश की नारियों ने अब साबित करके दिखा दिया है कि वह अबला नहीं सबला हैं और हर क्षेत्र में कुछ खास कर रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व छात्राओं ने गीत व नाटक मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह को भाजपा अध्यक्ष सौरभ मिश्र व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र सिंह रानू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed