फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   medikal kolej ko mil sakatee hain peejee kee aath seeten

मेडिकल कॉलेज को मिल सकती हैं पीजी की आठ सीटें

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
medikal kolej ko mil sakatee hain peejee kee aath seeten
हरदोई। मेडिकल कॉलेज को पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) की भी आठ सीटें मिल सकती हैं। कॉलेज में तीन यूनिट की फैकल्टी पूरी है, एक और यूनिट की फैकल्टी पूरी हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन

इसी आधार पर प्रति यूनिट पीजी की दो सीटों की डिमांड की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन इसी वर्ष मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पीजी की सीटों के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के मानकों को पूरा कर 14 फरवरी से फर्स्ट प्रोफेशन की शिक्षा शुरू कर रहा मेडिकल कॉलेज अब एक कदम और बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन मेडिकल की पीजी कक्षाओं के संचालन की अनुमति मांगेगा। इसके लिए चार विभागों की फैकल्टी पूरी की जा रही है। इनमें से तीन यूनिट्स लगभग पूरी भी हो चुकी हैं।
चौथी यूनिट के लिए फैकल्टी नियुक्त की जा रही है। यदि आवेदन की तारीख तक कालेज प्रबंधन चार यूनिट की फैकल्टी पूरी कर लेता है तो प्रति यूनिट दो सीटों के हिसाब से पीजी की आठ सीटों की अनुमति मिल सकती है।
इन विभागों को मिल सकती हैं दो-दो सीटें
सर्जरी विभाग- 2 सीटें
मेडिसिन विभाग-2 सीटें
गायनेकोलॉजी विभाग-2 सीटें
एनॉटमी एंड फिजियोलॉजी बायोकेमेस्ट्री विभाग-2 सीटें
गायनेकोलॉजी विभाग में अभी कम है फैकल्टी
मेडिकल कालेज के गायनेकोलॉजी विभाग अभी पीजी की सीटों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन कालेज प्रबंधन को आवेदन की तारीख तक पूरी फैकल्टी मिल जाने की उम्मीद है।
कालेज की एक यूनिट या एक विभाग में एक प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति करनी होती है। इसके बाद भी यूनिट की फैकल्टी पूरी मानी जाती है।

पीजी की सीटों के लिए इस बार आवेदन किया जाएगा। एक यूनिट पर दो पीजी की सीटों की अनुमति मिल सकती है। उम्मीद है कि कालेज प्रबंधन चार यूनिट की फैकल्टी पूरी कर पीजी की आठ सीटों की मांग कर पाएगा।
- डॉ. वीणा गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कालेज हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed