फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medical store operator dies after being hit by train

Hardoi News: ट्रेन से कटकर मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator dies after being hit by train
बेहटा गोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक की ट्रेन की चपेट में आकर शनिवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सरी गांव निवासी सोनू (32) टोडरपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था। शनिवार देर शाम वह खेत में तैयार हो रही फसल देखने के लिए निकला था। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था।

इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। खेत पर काम कर रहे गांव निवासी सुखपाल ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी गुंजन और एक पुत्री है। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed