{"_id":"6699732555fbaab48e0ee2b4","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-the-noose-of-her-dupatta-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117147-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के गदरिया गांव में विवाहिता का शव मकान के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पाली थाना क्षेत्र के गदरिया निवासी प्रदीप कुशवाहा मजदूरी करते हैं। उनकी शादी शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नीरज देवी (32) के साथ 13 साल पहले हुई थी। बुधवार शाम लगभग सात बजे नीरज देवी का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। खेत से वापस घर पहुंचे प्रदीप ने शव देखा तो बिलख पड़ा।
जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। नीरज के भाई राम सुरेश ने ससुरालियों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने और शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया, लेकिन इसकी कोई वाजिब वजह नहीं बताई। ग्रामीणों में चर्चा है कि भतीजे से विवाद के बाद नीरज ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। नीरज के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।