फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Mon, 11 Oct 2021 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
फोटो-28- पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मौजूद मृतका के पिता भुवनेश्वर व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना के ग्राम हुुइला में रविवार देर रात नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम करमोलिया निवासी भुवनेश्वर ने बेटी कल्पना उर्फ छोटी (22) की शादी पांच माह पूर्व मझिला थाना क्षेत्र के हुइला गांव निवासी ऋषिपाल के साथ की थी। रविवार देर रात कल्पना का शव ससुराल में लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पिता भुवनेश्वर अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली खेत की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि खेत का बैनामा न करने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति ऋषिपाल, ससुर इंद्रपाल, जेठ बृजकिशोर व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed