फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many roadways buses are running without reflectors in the fog.Many roadways buses are running without reflectors in the fog.

Hardoi News: कोहरे में बिना रिफ्लेक्टर के दौड़ रहीं कई रोडवेज बसें

Wed, 14 Jan 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Many roadways buses are running without reflectors in the fog.Many roadways buses are running without reflectors in the fog.
हरदोई। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच रही है। ऐसे में सड़क पर सफर करना वैसे ही जोखिम भरा है। इसके बावजूद हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत डिपो में चलने वाली बसों में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया गया है। कई बसों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। इससे हादसों का खतरा हर वक्त बना रहता है। इसको लेकर जिम्मेदार बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, नेपाल बार्डर और काफी लंबी दूरी तक बसें आती जाती हैं। इन दिनों अधिक सर्दी होने के साथ ही कोहरा भी काफी हो रहा है। कोहरे का आलम यह है कि दृश्यता शून्य तक पहुंच रही है। रोडवेज डिपो से तमाम रूटों पर ऐसी बसें चल रहीं हैं। जिनके पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कोहरे व धुंध में पीछे से आ रहे वाहन को आगे चलने वाली बसों का अंदाजा नहीं रहता है। बसों का अंदाजा न होने से हादसों की आशंका भी बढ़ी हुई है। हालांकि, परिवहन निगम ने हरदोई डिपो में तमाम नई बसें दी हैं। लेकिन, कई बसें अभी भी जिनमें रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में सभी बसों की जांच के बाद ही यात्रा पर भेजा जाता है। अगर कोई ऐसी बस रह गई है तो रिफ्लेक्टिव लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed