{"_id":"6a4bea6c0523aa09b606c594","slug":"man-arrested-for-kidnapping-a-teenager-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152704-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी राहुल तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई हैं।
यह मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के एक रिश्तेदार ने 23 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह पिछले दस वर्ष से अपने परिवार के साथ कानपुर में रह रहा है। आरोप था कि 14 जून की शाम कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नानकाही चंदेल गेट निवासी राहुल तिवारी, प्रिया और गुड्डू किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गए थे। अगले दिन 15 जून को किशोरी को वापस घर छोड़ दिया गया था। इसके बाद 22 जून को आरोपी किशोरी को उसके ननिहाल से दोबारा बहलाकर ले गए। 28 जून की रात किशोरी खुद ही बिलग्राम कोतवाली पहुंच गई थी। उस दौरान किशोरी ने अपनी मर्जी से चले जाने की बात कही थी। पुलिस ने बाद में उसका मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया है। इसी आधार पर आरोपी राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।