फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   madans dance in ramp

नन्हें मुन्ने मॉडलों ने रैंप पर बिखेरा जादू

Sun, 04 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 04 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
madans dance in ramp
हरदोई। साईं डांस एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।   कार्यक्रम में रैंप शो, गायन व डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

शुरुआत यूनिवर्स ग्रीन कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर डेवलेपमेंट दीप्त वरण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। किड्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। प्रतिभागी अधिराज, बेबो, सौर्यान्सी, आराध्या, कृतिका, कनिष्का कर वेशभूषा और अदाआें की निर्णायकों ने जमकर तारीफ की। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। गायन में जूनियर व सीनियर वर्ग से करीब 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग से चेतन, अंजली तथा सीनियर वर्ग से वैष्णवी रस्तोगी, दीपक, अमन, विनायक आदि ने अपने सुरों के जादू से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी और निर्णायकों से भी अच्छे कमेंट्स पाए। इसके बाद मॉडलिंग में रोहन राजपूत, गायत्री सिंह, तापेश राठौर, रंजीत सिंह ने भाग लिया। डांस की जूनियर व सीनियर वर्ग की अलग अलग प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर डांस प्रतियोगिता में 20 तथा सीनियर वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने डांस से लोगों को प्रभावित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आए      एजाज शेख रहे। प्रबंधक प्रीती श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता, शुभम गुप्ता, शोभित श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, अमन शर्मा, अल्फाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed