{"_id":"2afd8300c0bd0a2f096fa8c8dfd93336","slug":"lucknow-road-was-removed-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ रोड से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ रोड से हटाया गया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी के फरमान के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने लखनऊ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया। प्रशासन की सख्ती से देखते ही देखते सड़क के किनारे पटरी दुकानदारों एवं खोमचों आदि का नामोनिशान हट गया। कई पक्के अतिक्रमण को छोड़कर अफसर आगे बढ़ गए। अफसरों ने कहा कि उनसे जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे लखनऊ रोड पर सिनेमा चौराहे से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान सड़क की दाहिने ओर चला। जेसीबी मशीनों की दहाड़ व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आला अफसरों की मौजूदगी लोगों में दहशत कर गई। तमाम लोग खुद अपनी दुकानों के तंबू और तख्त समेटने लगे।
विज्ञापन
इस बीच जेसीबी मशीनों के साथ श्रमिकों ने दौड़ लगाते हुए सिनेमा चौराहे से लेकर लखनऊ चुुंगी तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन, एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता, स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद हारून, सीओ सिटी रामलाल राय, कोतवाल नागेश मिश्रा पूरे लाव लश्कर के साथ डटे रहे ।
विज्ञापन
एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। उन्होेंने बताया कि सरकुलर रोड पर अभियान चला। दोपहर बाद अभियान को विश्राम दिया गया मगर कल फिर चलेगा और आज किए गए जुर्माने की समीक्षा की गई। अतिक्रमण को लेकर कोई ढील नहीं होगी। आज करीब 10 हजार से अधिक का जुर्माना बसूला गया है।