{"_id":"5fdb94e88ebc3e3f51781625","slug":"lucknow-dominates-in-photogenic-online-hardoi-news-knp600518498","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोजेनिक ऑनलाइन में लखनऊ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोजेनिक ऑनलाइन में लखनऊ का दबदबा
विज्ञापन
फोटो-23-ऊपर से बांये स्मृति पांडे, दानिश शेख, निधि शुक्ला, नीचें बांये से दाएं तानिषि मेहरोत्रा, आद्?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में मिस, मिस्टर एंड मिसेज फोटोजेनिक ऑनलाइन-सीजन टू प्रतियोगिता के सभी वर्गों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
प्रतियोगिता के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि छह वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में पांच साल तक के बच्चों के वर्ग में विभिन्न जनपदों के बच्चों के मध्य जिले की तानिषि मेहरोत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ की किमाया भार्गव दूसरे स्थान पर व जिले की ईशानी बाजपेई तीसरे स्थान पर रहीं।
ऐश्वर्य राज पांडेय, आर्या सक्सेना, शिव्या शर्मा, वामिका मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 6 साल से 10 साल तक के बच्चों के वर्ग में लखनऊ की आद्या मिश्रा को प्रथम, जिले की कौशिकी सिंह को द्वितीय व सीतापुर की रीत मेहरोत्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। धृति महाजन व आराध्या मेहरोत्रा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
11 से 15 वर्ष की जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की वान्या भार्गव को प्रथम, जिले की अरहमा किरमानी को द्वितीय व जिले की ही सृष्टि गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दिव्या सिंह, लावन्या जायसवाल व प्रभप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। 16 साल से 25 साल वर्ग में जिले की स्मृति पांडेय ने मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता। लखनऊ की आंचल सक्सेना द्वितीय व जिले की प्रिया मिश्रा तृतीय रहीं। मयूरी द्विवेदी व वैशाली दीक्षित को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सीनियर बालकों के वर्ग में मिस्टर फोटोजेनिक का खिताब दानिश शेख को प्राप्त हुआ। लखनऊ के राजवर्धन सिंह द्वितीय व दिल्ली के रेशु द्विवेदी तृतीय रहे। प्रियांशु शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विवाहित महिलाओं के वर्ग में जिले की निधि शुक्ला ने मिसेज फोटोजेनिक का खिताब जीता। लखनऊ की महिमा सिंह द्वितीय व लखनऊ की दीप्ति जेटली तृतीय रहीं। नासिक की ज्योति सचिन पाटिल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
निर्णायक मिसेज इंटरनेशनल 2019 शिल्पी अवस्थी, मिसेज इंडिया अर्थ 2018 डॉं पूजा त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम का संयोजन आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, शिवानी मिश्रा व पलक शर्मा ने किया। सहयोगियों के तौर पर कृष्णा शर्मा, अमित गुप्ता, शिवम कपूर, दीपक कपूर, अनुराधा मिश्रा, लीला पाठक, हरप्रीत कौर, अखिलेश गुप्ता, रविकिशोर गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, महेंद्र श्रीवास्तव व श्रेय मिश्रा का योगदान रहा।