{"_id":"593ae92f4f1c1b366e9c9158","slug":"ls-madhu-nagar-in-tenth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में एलपीएस माधौगंज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में एलपीएस माधौगंज का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र क्षितिज को मिठाई खिलातीं मां रजनी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें जिले के माधौगंज के लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। क्षितिज सिंह व नवनीत दिवाकर ने 95.33 फीसदी बराबर-बराबर अंक पाकर प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान पाया और जिले में टॉप किया। जबकि रवी पटेल ने प्रदेश की सूची में पांचवा और जिले की सूची में दूसरा स्थान पाया। शिखर गुप्ता 94.50 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2017 की दसवीं की परीक्षा में 61424 परीक्षार्थियों में 48,927 परीक्षार्थी शामिल हुए। दसवीं में 77.68 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र क्षितिज सिंह व नवनीत दिवाकर ने प्रदेश सूची में 95.33 फीसदी बराबर-बराबर अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है। दोनो छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में 600 में 572 अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह रवी पटेल ने 95.17 फीसदी अंक पाकर प्रदेश की सूची में पांचवा तो जिले की सूची में दूसरे स्थान पर प्राप्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने 600 में 571 अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ पब्लिक स्कूल के शिखर गुप्ता ने 94.50 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया है। उन्होंने 600 में 567 अंक प्राप्त किए हैं। अमन खान ने 91.83 फीसदी अंक प्राप्त कि ए हैं। अविरल रस्तोगी व सुबोध कनौजिया ने 91.33 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मल्लावां के पटेल एस इंटर कॉलेज के हर्ष कुमार ने 91.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। लखनऊ पब्लिक स्कूल की नेहा यादव ने 91.17 फीसदी, बीएमएन इंटर कॉलेज बिलग्राम के अनुराधा प्रजापति ने 90.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
एसबीएस इंटर कॉलेज हरवल की रिया पटेल ने 90.67 फीसदी, लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के अर्पित ओमर ने 90.67 फीसदी, एसडीएलवीएस इंटर कॉलेज इशवारपुर साईं के दीपक राज गौतम ने 90.50 फीसदी, एसएसएन पीएचएसवी रुकनापुर माधौगंज की अपेक्षा पटेल ने 90.33 फीसदी, लखनऊ पब्लिक स्कूल की अनुष्का त्रिपाठी ने 90.17 फीसदी, सुप्रिया सिंह ने 90.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।