फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lover's death due to bullet injuries, girlfriend serious

संदिग्ध हालात में गोली लगने से प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lover's death due to bullet injuries, girlfriend serious
सत्यवीर यादव की फाइल फोटो - फोटो : amarujala

सवायजपुर (हरदोई)। लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर कस्बा में संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से प्रेमी की मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के भाई ने युवती व उसके पिता पर भाई की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पाली थाना के खितौली निवासी राम किशोर यादव का बेटा सत्यवीर यादव (32) के पास तीन टेंपो थी। लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक की एक दुकान दो दुकानें हैं। एक दुकान सत्यवीर ने किराए पर ले रखी थी। दूसरी दुकान में दुकान मालिक की बेटी ब्यूटी पार्लर चलाती है।
विज्ञापन


दुकान लेने के कुछ समय बाद सत्यवीर और दुकान मालिक में घनिष्ठता हो गई। सत्यवीर का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। सत्यवीर और दुकान मालिक की बेटी में प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच लड़की की शादी हो गई। कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सत्यवीर प्रेमिका के घर पहुंचा। घर पर प्रेमिका उसकी छोटी बहन और मां थी। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों को एक के बाद एक दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने के कुछ देर बात ही प्रेमिका की मां व बहन की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

कमरे में सत्यवीर मृत अवस्था में पड़ा था। जबकि प्रेमिका भी खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर सीओ पीके सिंह, कोतवाल ओम प्रकाश सिंह पहुंचे। जिला अस्पताल में पुलिस पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि युवक उससे 50 हजार रुपये मांग रहा था। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर सत्यवीर उसके गहने छीनने लगा। विरोध करने पर उसे गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली।


मृतक के भाई राममूर्ति ने बताया कि सत्यवीर ने प्रेमिका की शादी में तीन लाख रुपये दिए थे। इसी के चलते विवाद होने पर प्रेमिका और उसके पिता ने भाई को गोली मार दी। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। घटना स्थल से तीन असलहे व दो खाली खोखे व एक कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed