{"_id":"61bb8d799260087cdb5dd7d9","slug":"loot-hardoi-news-knp66995713","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान में सेंध लगाकर उड़ाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान में सेंध लगाकर उड़ाए जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में बुधवार की रात छह-सात सशस्त्र बदमाशों ने सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चांदी, जेवर और नकदी पार कर दी। बदमाशों ने सराफ की दुकान के पीछे स्थित चक्की के चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में फेंक दिया। फिर चक्की से सराफा की दुकान की दीवार में सेंध लगाई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश कुमार मिश्रा ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने जल्द घटना का खुलासा किए जाने की बात कही है।
उधरनपुर निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा की गांव में ही लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर बालाजी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान के पीछे गांव के ही ज्योति प्रसाद की चक्की लगी है। बुधवार की रात सशस्त्र छह-सात बदमाशों ने चक्की के चौकीदार मुन्नूलाल (60) के साथ मारपीट की। अंगोछे से हाथ-पैर बांधकर उसे पास ही सरसों के खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश गेट का ताला तोड़ चक्की के अंदर घुस गए।
वहां से सराफा की दुकान की दीवार में सेंध लगाई। सराफा की दुकान में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर सवा दो किलोग्राम चांदी, चांदी के जेवरात व 2600 रुपये लेकर बदमाश भाग गए। बदमाश चक्की से एक पीपा सरसों का तेल भी उठाकर ले गए हैं। गुरुवार सुबह किसी तरह खुद को बंधन से मुक्त कर चौकीदार गांव पहुंचा और ज्योति प्रसाद व जितेंद्र को घटना की जानकारी दी। दोनों व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।