फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lodha community vote in the hope of Rajiv command

लोध बिरादरी वोट की आस में राजीव को कमान

Sat, 24 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lodha community vote in the hope of Rajiv command
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  जिले की चार विधानसभा क्षेत्रोें में लोध बिरादरी की अच्छी भागीदारी के आंकड़ों को देख और विधानसभा चुनाव में इस वर्ग पर डोरे डालने के उद्देश्य से कांग्रेस हाईकमान ने इस बार राजीव कुमार सिंह लोध पर दांव खेला है। छह दावेदारों में से कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार उनके नाम पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मोहर लगा दी है। 

विज्ञापन


इलाहाबाद यूनीवर्सिटी से पर्यावरण संरक्षण विषय पर पीएचडी करने वाले डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध ने आठ साल में ही कांग्रेस अध्यक्ष पद तक का सफर तय कर लिया। उन्होंने वर्ष 2008 में कांग्रेस की मनरेगा निगरासनी समिति में चेयरमैन पद से शुरूआत की थी। जिसके बाद वर्ष 2013 में वह कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में प्रवेश कर गए और महासचिव बनाए गए।

विज्ञापन

 

इसी दौरान कुछ समय बाद उनको जिले का प्रवक्ता भी बना दिया गया। यही नहीं छह माह पूर्व ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश फ्लैगशिप योजना में उन्हें प्रदेश महासचिव का पद सौंपा गया। छह माह से रिक्त चल रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिलाध्यक्ष पद पर मिथलेश सिंह चौहान दायित्व निभा रहे थे लेकिन 29 जून 2016 से यह पद रिक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह से अधिक दावेदारों के प्रस्ताव प्रदेश मुख्यालय पर थे। उनको चुने जाने की सूचना शुक्रवार को उन्हें दी गई। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि जिले में पहली बार कांग्रेस पार्टी में किसी लोध को जिलाध्यक्ष के पद पर बैठाया गया है। इससे उनके बहुतायत संख्या वाली विधानसभाओं बिलग्राम, मल्लावां, सवायजपुर व संडीला में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed