फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Local faults remain unresolved in the city, leaving consumers distressed.

Hardoi News: शहर में नहीं सुधरे लोकल फॉल्ट, परेशान हो रहे उपभोक्ता

Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Local faults remain unresolved in the city, leaving consumers distressed.
फोटो - 36- महाराज सिंह पार्क ​स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत: वीडियो ग्रैब
हरदोई। शहर में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। भीषण गर्मी में लोकल फॉल्ट के कारण लोगों की नींद उड़ गई है। शहर में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर और केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन




विद्युत उपकेंद्र सांडी सड़क से जुड़े महाराज सिंह पार्क में रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार शाम आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। आग बुझाने के उपरांत बिजली शुरू करने में कर्मचारियों को सात घंटे लग गए। रात 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। केबल जलने से आलू थोक उत्तरी व आजादनगर की आपूर्ति ठप हो गई। जो रात 12 बजे शुरू हो सकी। विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े रद्दपुरवा सड़क व आजादनगर में एक फेज चले जाने से आपूर्ति बाधित हो गई जो शाम आठ बजे के बाद रात एक बजे सही हो सकी। शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति रात में चार बार बाधित हुई। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ा।
विज्ञापन

शहर में लोकल फॉल्ट बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं जिम्मेदार तकनीकी समस्या बता पल्ला झाड़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति नियमित रहे और लोकल फॉल्ट कम से कम हो। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ओवरलोड के कारण समस्या हो रही हैं, उसका निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर लगे तो मिले निदान
विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े रद्दपुरवा मार्ग व आजादनगर के लिए 400 केवी के ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल चुकी है और ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध है मगर दुकानदार ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अपने सामने की जगह नहीं दे रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज व लोकल फॉल्ट का दंश झेलना पड़ रहा है।

-------------
कोटकलां ट्रांसफार्मर खराब, पांच घंटे गुल रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। भीषण गर्मी में कोटकलां ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से बड़ी पिहानी इलाके के लगभग 10 हजार घरों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
पांच घंटे बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। सब स्टेशन के लाइनमैन से लेकर शिकायती नंबर तक का स्विच ऑफ रहा। एसडीओ विशाल शर्मा ने बताया कि कोटकलां ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण एक फेस बार-बार उड़ रहा था। इससे संबंधित लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी। उसे ठीक करने के लिए बड़ी पिहानी फीडर को बंद कर कार्य करना पड़ा। शाम सवा छह बजे आपूर्ति बहाल भी कर दी गई है। शेष इलाकों में भी शीघ्र ही बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed