{"_id":"59c2afcc4f1c1b30688b5962","slug":"loan-relief-certificate-given-to-2000-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 किसानों को दिए गए कर्ज माफी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 किसानों को दिए गए कर्ज माफी प्रमाण पत्र
हरदाेई
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण माफी योजना के तहत बुधवार को तहसील क्षेत्र के दो हजार किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सांसद अंजू बाला ने कहा कि संकल्प पत्र में कर्ज माफी का ऐलान करने पर विपक्षी मजाक उड़ाते थे। अब उनकी समझ में आ रहा है कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
तहसील परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मिश्रिख की भाजपा सांसद अंजू बाला, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद, बीज के लिए भटकना पड़ता था, अब कोई समस्या नहीं है। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सत्ता का परिवर्तन हो गया है, लेकिन समाज परिवर्तन करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। इससे पूर्व एडीएम विपिन कुमार मिश्र ने कर्ज माफी के पहले चरण में दिए गए लाभ का ब्यौरा प्रस्तुत किया। किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने दिए। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार पंकज कुमार सक्सेना, भाजपा नेता प्रेम प्रकाश गुप्ता, सिद्ध प्रताप मौर्य, लोकेश कुमार, आशीष अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
किसानों को चार घंटे करना पड़ा इंतजार
कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होना था। लाभान्वित किसानों को सुबह आठ बजे से ही पांडाल में बैठा दिया गया था। भीषण गर्मी में चार घंटे तक किसानों को इंतजार करना पड़ा। सांसद अंजू बाला कार्यक्रम में समय से पहुंची, लेकिन विधायक राजकुमार अग्रवाल, रामपाल वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष विलंब से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
लंच पैकेट और पानी के लिए मारामारी
एडीएम विपिन कुमार मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसानों को उनकी सीटों पर ही लंच पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएं। इसके बावजूद तहसील प्रशासन की लापरवाही के कारण अफरातफरी मच गई। पानी की बोतलें कम होने के कारण किसानों को छीनाझपटी करनी पड़ी। तहसीलदार ने मंच से उतरकर हालात संभाले। बड़ी संख्या में किसान बिना लंच पैकेट लिए ही चले गए।
प्रमाण पत्र वितरण में बरती संजीदगी
प्रमाण पत्र वितरण को लेकर प्रशासन संजीदा नजर आया। अछरामऊ की राधिका, ढिकुन्नी के राजेश पांडेय, महगवां के दयाशंकर, रहीमाबाद ग्रांट के रामकुमार को एक-एक लाख रुपये कर्ज माफी का प्र्रमाण पत्र दिया गया। इससे वह लोग प्रसन्न नजर आए।
जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ दिया समारोह
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह राठौर को समारोह में मंच पर स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने इसको लेकर मीडिया से नाराजगी व्यक्त की और समारोह स्थल से चली गईं। वहीं मंच पर कई ऐसे लोग विराजमान रहे जो पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं।