फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   LLB examinations today

एलएलबी की परीक्षाएं आज से

Fri, 29 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 29 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
LLB examinations today
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध छह कॉलेजों में एलएलबी की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। गुरुवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।  डा. हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय मलिहामऊ के प्राचार्य डा. बीएन शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 1500 परीक्षार्थी अलग-अलग सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के छह महाविद्यालयों में डा. हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय, मान्यवर काशीराम लॉ कॉलेज शाहाबाद और परमेश्वदीन लॉ कालेज के  विद्यार्थी सांडी स्थित गुलाबराय विधि महाविद्यालय केंद्र पर परीक्षा देंगे। इधर, गुलाबराय विधि महाविद्यालय के परीक्षार्थी गौसगंज के कहली स्थित सुभाषचंद्र बोस लॉ कॉलेज में परीक्षा देंगे। वहीं सुभाषचंद्र बोस लॉ कालेज व हरिश्चंद्र लॉ कालेज सवायजपुर के परीक्षार्थी अतरौली स्थित परमेश्वरदीन लॉ कालेज में परीक्षा देने जाएंगे। यह पहला मौका है जब परीक्षार्थियों को दूर-दराज परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जाना होगा। गुरुवार को परीक्षार्थियों ने अपने-अपने कॉलेजों से प्रवेश पत्र लिए। परीक्षाएं नकन विहीन कराने के लिए विश्वविद्यालय से परीक्षा केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक भी तैनात होगा। जिसकी देखरेख में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बने नोडल केंद्र
गुलाबराय विधि महाविद्यालय का नोडल केंद्र जीडीसी हरदोई होगा। इस केंद्र के इंचार्ज डा. नेत्रपाल ने बताया कि परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र सेंटर भेजे जाएंगे। वहीं सुभाषचंद्र बोस लॉ कॉलेज और परमेश्वरदीन लॉ कॉलेज का नोडल सेटर जेपी वर्मा साइंस कालेज गौसगंज को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 किलोमीटर का फासला तय करेंगे परीक्षार्थी
सवायजपुर क्षेत्र के परीक्षार्थियों को करीब 80 किलोमीटर का फासला तय अतरौली और मलिहामऊ क्षेत्र के परीक्षार्थ्यों को सांडी स्थित परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए करीब 40 किलोमीटर का फासला तय करना होगा। एक प्रवक्ता ने बताया कि नियमानुसार 22 किलोमीटर की रेंज में परीक्षा केंद्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed