फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Litterateur Brijraj Singh Tomar receives Josh Malihabadi Award

साहित्यकार बृजराज सिंह तोमर को जोश मलिहाबादी पुरस्कार

Fri, 05 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Litterateur Brijraj Singh Tomar receives Josh Malihabadi Award
फोटो-14-बृजराज सिंह तोमर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रख्यात साहित्यकार और व्यापार कर विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त बृजराज सिंह तोमर को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से जोश मलिहाबादी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

दीर्घ कालीन साहित्य सेवा के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये भी दिए जाते हैं। पुरस्कार के लिए जिले के साहित्यकार का चयन होने से साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुरस्कार 14 मार्च को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से कटियारी के ग्राम टिकार निवासी बृजराज सिंह तोमर वर्ष 1999 में सहायक आयुक्त व्यापार कर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने अग्नि संभवा (खंड काव्य) बांग्ला विजय, युद्ध काव्य, आइना (इतिहास पर आधारित गद्य ग्रंथ), अमीरन (उपन्यास) लिखे हैं, जिनका प्रकाशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेम और सौंदर्य, मुरली मुरलीधर की आदि कृतियां भी प्रकाशित होने वाली हैं। इन दिनों शहर के आजाद नगर में रह रहे बृजराज सिंह तोमर को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के बैनर तले दिए जाने वाले जोश मलिहाबादी पुरस्कार के चयनित किया गया है।

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की सचिव डॉ. शोभा दीक्षित ने इस संबंध में बृजराज सिंह तोमर को पत्र भेजा है। 14 मार्च को लखनऊ के केसरबाग में कला मंडपम सभागार में आयोजित समारोह में बृजराज सिंह तोमर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed