फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Letter from the center , not the state !

केंद्र से पत्र, राज्य को पता नहीं!

Wed, 04 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Letter from the center , not the state !

सूबे की सरकार और गवर्नर के भले ही मधुर संबंधों की

विज्ञापन
बात करने का दावा किया जा रहा है, पर दोनों के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को जिले में आए गवर्नर राम नाईक ने कहा कि सेंट्रल स्कूल के शिलान्यास को लेकर केंद्र से पत्र मिला था, जिसमेें पट्टी एप्रूव करके भेजी गई थी, पर यहां आने पर पता चला कि राज्य सरकार को इस बाबत पत्र नहीं मिला, जिससे केंद्रीय स्कूल का शिलान्यास नहीं किया जा सकता।

इस दौरान राज्यपाल रामनाईक ने सीएसएन पीजी कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद वह सांसद अंशुल वर्मा द्वारा गांधी भवन में आयोजित सांसद निधि से बनने वाली 10 सड़कों के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

कहा कि केंद्रीय विद्यालय के  शिलान्यास व पूजन की प्रक्रिया में आने वाली रुकावटोें को दूर कर वह स्वयं यहां शिलान्यास करने आएंगे। उन्होंने कहा कि विकास में विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने सूबे की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सीएसएन पीजी कालेज में 44 पदों के सापेक्ष मात्र 10 प्रवक्ता है, इनमें अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता समेत 34 पद रिक्त है।

वह मुख्यमंत्री से कालेज में टीचरों की तैनाती की सिफारिश करेंगे। इस मौके पर कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति वैशमपायम, जिलाधिकारी/अध्यक्ष रमेश मिश्र, कालेज प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ल समेत कालेज प्रवक्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed