फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lakho ki chori

नकब लगाकर चार लाख के नकदी जेवर चोरी

Mon, 15 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
lakho ki chori
फोटो- 26- दुकान में लगी नकब और तोड़ी गई तिजोरी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालाआम बगिया के निकट रविवार रात सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने 60 हजार रुपये समेत लगभग चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर कोतवाली के एसआई और सिपाही ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन कोतवाल ने जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहाबादपुर निवासी सौरभ सिंह पुत्र नन्हे सिंह की ज्वैलरी शॉप कालाआम बगिया में है। दुकान के पीछे की तरफ बगिया है। सोमवार सुबह जब सौरभ दुकान पर पहुंचे तो तिजोरी खुली मिली और सामान बिखरा दिखा। दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगी थी। सौरभ के मुताबिक आठ जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी बिछुआ, सोने के चार जोड़ी कुंडल, छह जोड़ी झुमके और 60 हजार रुपये गायब थे। सौरभ ने बताया कि घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी थी। मौके पर बेनीगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह एक सिपाही के साथ पहुंचे और जानकारी ली। वहीं बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। बाद में बोले कि उपनिरीक्षक ने नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed