{"_id":"61d33a66e5be9b200a1c577f","slug":"labour-fell-from-3rd-manjil-and-died-hardoi-news-knp673340455","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। धर्मशाला मार्ग पर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर एचटी लाइन की चपेट मेें आ गया। करंट लगने से मजदूर गिर गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक की लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हेतमपुरवा निवासी पिंकू (23) रविवार को धर्मशाला मार्ग पर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजरी एचटी लाइन में सरिया छूने से पिंकू करंट की चपेट में आकर नीचे जा गिरा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। भाई धीरज ने आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।