फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, मालिक पर आरोप

Fri, 18 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार शाम मालिक के दरवाजे के सामने एक मजदूर संदिग्ध हालात में बेहोश पड़ा मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मालिक पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसनेही (50) मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी कांती और एक बेटा सरोज है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को रामसनेही गांव निवासी युवक के घर पर मजदूरी करने गया था। जहां पर देर शाम वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरोज ने बताया कि मालिक के घर पर कच्ची शराब बनती है। मालिक ने ही उसके पिता को जहरीली शराब पिलाई, जिससे हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सांडी रामलखन वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed