{"_id":"57c724a94f1c1bb80d2cb4ac","slug":"laboratory-incoming-mrdannagr-school-spices","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला भेजे गए मरदाननगर स्कूल के मसाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला भेजे गए मरदाननगर स्कूल के मसाले
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dsf
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां ब्लाक के मरदाननगर के प्राथमिक विद्यालय की रसोई से जब्त मसाले मेरठ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस स्कूल में एमडीएम खाने से सोमवार को बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। स्कूल गए बीएसए ने बच्चों की डॉक्टरों से जांच कराने के बाद रसोई में रखे मसाले जब्त कर लिए थे।
टड़ियावां ब्लाक के मरदान नगर के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सोयाबीन की सब्जी और रोटी परोसी। सोयाबीन में कीड़े थे। खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और बीएसए शाम को स्कूल पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने बारी-बारी से अभिभावकों, प्रधानाध्यापिका और रसोइयां से बात की। बीएसए यहां से खुला सब्जी मसाला उठा ले आए।
बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि स्कूल में एमडीएम में प्रयुक्त हो रहे सब्जी मसालों के नमूनों को खाद्य विभाग को सौंप दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि बीएसए कार्यालय से प्राप्त नमूनों को मेरठ की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। शीघ्र ही रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।