{"_id":"6967d2292b46adc301009858","slug":"krishnan-will-play-for-lucknow-team-in-the-university-football-tournament-hardoi-news-c-213-1-hra1004-143341-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विश्वविद्यालय फुटबाॅल टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम से खेलेगा कृष्णेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विश्वविद्यालय फुटबाॅल टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम से खेलेगा कृष्णेन
विज्ञापन
फोटो- 29- लखनऊ यूनिवर्सिटी टीम में चयनित फुटबॉल खिलाड़ी कृष्णेन। स्रोत: स्वयं
हरदोई। विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होगा। इसमें देश भर की तमाम अलग-अलग विश्वविद्यालयों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम भी टूर्नामेंट की हिस्सा होगी। विश्वविद्यालय की टीम में चुने गए खिलाड़ियों में से जिले के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी को भी स्थान मिला है। उनके प्रतिनिधित्व में टीम ग्वालियर में प्रतिभाग करेगी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। फुटबॉल टूर्नामेंट 20 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें देश भर के अलग-अलग यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीमें प्रतिभाग करने आ रही हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम भी जाएगी। इसमें ही जिले के फुटबॉल खिलाड़ी कृष्णेन का चयन हुआ है।
सीतापुर रोड स्थित स्टेडियम के सामने रहने वाले पूर्व खिलाड़ी राजधर मिश्रा और अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी के बेटे कृष्णेन के प्रतिनिधित्व में टीम ग्वालियर में प्रतिभाग करेगी। उनकी मां पूनम तिवारी ने बताया कि कृष्णेन अंडर-20 में नेशनल चैंपियनशिप में भी प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके नेतृत्व में भी मैच खेले गए। बताया कि यूनिवर्सिटी टीम में चयन से वह लोग काफी खुश हैं और इससे उनके बेटे को भी पहचान मिलेगी।