फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotedar sitting on dharna for action on rural

कोटेदार पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण

Sat, 25 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sat, 25 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kotedar sitting on dharna for action on rural
ग्रामीणों के संग धरने पर बैठे कांग्रेस नगर अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड अहिरोरी के गांव पिपोना के निवासी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कोटेदार के खिलाफ धरना देकर बैठ गए। कोटेदार पर राशन न वितरित करने की शिकायत पहले भी दो बार करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने कोटेदार के जातिसूचक गालियां दिए जाने की शिकायत की। इन्हाेंने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पिपोना के निवासियों ने चार माह से राशन न मिलने पर कोटेदार के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया। इन्होंने कलेक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कोटेदार मुन्ना सिंह ने कार्ड धारकों को राशन का वितरण नहीं किया।  खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 16 जून को कार्डों का सत्यापन कराया गया तो गरीब पात्र लोगाें को गाली गलौज करके भगा दिया। कोटेदार और उनके भाई ने जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।
विज्ञापन


गांव के लोगाें ने 17 जून और 19 जून को इस बाबत कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने आपूर्ति निरीक्षक व तहसीलदार सदर को जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभी तक न तो उन्होंने कोई जांच की और न ही कार्रवाई की गई।  ग्रामीणों के संग बैठे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों के कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न किया जाना उचित नहीं है। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन से उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, जगदीश, योगेंद्र कुमार वर्मा, शंकर लाल, नत्थूलाल, रोहित कुमार, बाबूराम व कल्पना वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed