फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kotedar murder

रंजिश में पूर्व कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
kotedar murder
मृतक हबीब की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र में अनंगपुर-जलालाबाद मार्ग पर गुरुवार देर रात बाइक से घर जा रहे पूर्व कोटेदार पर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे कोटा निरस्त होने की रंजिश की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाने के ग्राम मैकपुर निवासी हबीब (45) पुत्र नजीर पूर्व कोटेदार था। छह माह पूर्व अनियमितता के चलते उसकी दुकान निरस्त हो गई थी। इस समय वह लकड़ी की ठेकेदारी करता था। परिजनों के मुताबिक गांव निवासी सुनील सिंह व अरविंद सिंह से उसका कोटे का विवाद चल रहा था। गुरुवार रात नौ बजे वह बाइक से पड़ोस के अंधा गांव से घर जा रहा था। रास्ते में अनंगपुर जलालाबाद मार्ग पर एक स्कूल केे निकट घात लगाए बैठे हमलावरों ने घेराबंदी कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में थाने ले गए। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर पाली सीएचसी भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र आफताब ने सुनील सिंह ,अरविंद सिंह, विनोद सिंह, शिवम, प्रियांशू व कमलेश पर कोटे की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ रामबचन भारती ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चेत जाती तो बच सकती थी जान
हरदोई। पूर्व कोटेदार की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आ रही है। मृतक के पुत्र आफताब ने बताया कि बुधवार को वह गांव के बाहर अपना मैरिज लॉन बनवा रहा था। इसी दौरान विपक्षियों ने आफताब पर हमला करने का प्रयास किया था। बताया कि उसने भागकर जान बचाई थी। जिसकी शिकायत लेकर वह गुरुवार को पिता के साथ थाने गया था। पुलिस ने मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया। पुलिस की कार्यशैली के कारण विपक्षियों ने गुरुवार रात पिता की हत्या कर दी। पुलिस अगर पहले से चेत जाती तो शायद उसके पिता की जान बच सकती थी।
आम के पेड़ों के कटान से बढ़ी और रार
हरदोई। दो दिन पूर्व गांव में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े आम के पेड़ हबीब द्वारा कटवाने से विपक्षियों से रार बढ़ना भी घटना की वजह बनी। पेड़ कटवाने के मामले में भी पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पेड़ कटान के दौरान हमलवरों से हबीब का विवाद हुआ था। गुरुवार को विवाद थाने पहुंच गया था। हबीब ने पुलिस से अपनी जान का खतरा होने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने संज्ञान न लेकर उसे टरका दिया।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हरदोई। हबीब की मौत से उसकी पत्नी गुड्डी बदहवास है। उसके दो बेटों व दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठने घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि हाईकोर्ट से कोटा बहाली का स्टे लाने की तैयारी में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed