फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Knowledge Age Day celebrates the birthday of Maharishi

ज्ञान युग दिवस के रूप में मना महर्षि योगी का जन्म दिवस

Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Knowledge Age Day celebrates the birthday of Maharishi
शाहजहांपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में मंगलवार को महर्षि महेश योगी का जन्म दिन ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरानुसार गुरु पूजा से किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने महर्षि के उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।
विज्ञापन


इसके पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने भारतीय दर्शन व परंपरा को महर्षि विद्या मंदिर की शिक्षा प्रणाली से जोड़कर उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय योग के वैश्विक महत्व का वर्णन कर युवा पीढ़ी को भारतीय दर्शन व परंपरा को अपनाने और उसके महत्व को समझने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि महर्षि जी का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में शांति स्थापित करना था।
विज्ञापन


शिक्षा संस्थाओं को संचालित करने के पीछे महर्षि का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ साथ वैदिक सभ्यता को भी पुनर्जीवित करना था। इसके लिए महर्षि ने वैदिक विज्ञान को विज्ञान की कसौटी पर परख कर उसे विश्व में स्थान दिलाया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों अर्पण, आदर्श, अक्षय, शोभित, आर्या, शिखर, विशाल, वरूण, तुषार, प्रिंस आदि ने शहीदों की मजारों पे नाट्य प्रस्तुत किया। कक्षा छह के छात्रों शिखर, आयुष, जनमेजय आदि ने श्री गणेश देवा पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अंग्रेजी नाट्य इंर्पोटेंश आफ एजुकेशन इन सोसाइटी का प्रस्तुतीकरण कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं संध्या, सपना, हेमंत, विक्रांत, करमजीत, ऐश्वर्या व सोनिया के द्वारा किया गया। कक्षा 10 की छात्राओं समीक्षा, रोजल, अंजली व प्रतिष्ठा ने दीवानी मस्तानी हो गई गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों ने रंग दे बसंती गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed