फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kisan neta

आश्वासन पर टंकी पर चढ़े किसान नेता उतरे

Thu, 18 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
kisan neta
फोटो-36- देहलिया गांव में टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते भाकियू अवध के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। किसान समस्याओं को लेकर चल रहे भाकियू (अवध) के धरना-प्रदर्शन पर सुनवाई न होने से नाराज पदाधिकारियों ने ग्राम देहलिया स्थित पानी टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तक चलता रहा। शाम लगभग 4 बजे कोतवाल दिलेश कुमार ने किसान नेताओं की सीतापुर के डीडीओ राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता कराई। अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सीतापुर के महोली में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अवध का लगभग 15 दिन से प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान सुनवाई न हुई तो भाकियू अवध के शाहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरुवार सुबह देहलिया गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। राहुल मिश्रा ने कहा कि सीतापुर का प्रशासन किसानों की समस्याओं के निस्तारण में उदासीनता बरत रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक अधिकारी समस्याओं के निस्तारण को ठोस कदम नहीं उठाते प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद कोतवाल दिलेश सिंह ने राहुल मिश्रा की सीतापुर के जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम महोली कुमार चंद्र बाबू, सीओ सिटी सीतापुर प्रवीण कुमार यादव व बीडीओ महोली विकास कुमार से फोन पर वार्ता कराई। अधिकारियों ने कुछ मांगों पर अविलंब सुनवाई करने का आश्वासन दिया, अन्य मांगों को भी हफ्तेभर में निस्तारित करने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग 4.30 बजे पदाधिकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और टंकी से नीचे उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed