फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kisaan ki hatya ke 4 aaropi giraftaar

किसान की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
kisaan ki hatya ke 4 aaropi giraftaar
फोटो-19- गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में 12 जून की रात भूमि के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में 12 जून को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और हथियार चल गए थे। घटना में लेखपाल (45) पुत्र छुन्नू लाल की मौत हो गई थी। मृतक के भाई परमाई लाल की तहरीर पर पुलिस ने बुद्धा लाल, उनके पुत्र नीरज, नन्हे पुत्र गंगाचरन, दिनेश पुत्र मोहन लाल, दन्नू पुत्र हीरा, शिशुपाल पुत्र अमान के साथ ही पुत्ती लाल और राहुल पुत्र गण बाबूराम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पत्रकार वार्ता में सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे श्रीमऊ-भदार मार्ग पर तिराहे के निकट से पुत्ती लाल, राहुल, बुद्धा लाल और नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तीन डंडे और चारपाई की पाटी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed