{"_id":"8e5c38dcece8402dc8ebe669eda1a1a1","slug":"kill-the-nature-of-kharif-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की फसल पर भी कुदरत की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ की फसल पर भी कुदरत की मार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरत की मार से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके
विज्ञापन
किसानों को अभी भी राहत नहीं मिल रही। बीती रात आए तेज आंधी तूफान ने खेतों
में खड़ी मक्का की फसल जमीदोंज कर दिया। लगातार तीसरी फसल बर्बाद होने से
किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित किसानों ने डीएम से फसल
नुकसान के एवज में मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार की मध्यरात्रि में आए भीषण आंधी पानी ने किसानों की मक्का की फसल चौपट कर दी। किसानों का कहना है कि पहले सूखा झेला फिर बेमौसम बारिश ने रुलाया। रही सही कसर आंधी पानी ने पूरी कर दी। किसान विनोद, विजय, कैलाश, त्रिलोकी, चंद्रकुमार, शिव कुमार ने बताया कि कुदरत का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा।
हाड़ तोड़ मेहनत कर उगाई फसल बर्बाद होने से किसानों का दम घुट रहा, पर जिम्मेदारों को किसानों की पीड़ा का अहसास तक नहीं है। पीड़ितों ने डीएम से फसल नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।