फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kho kho and cricket team won Narmada

क्रिकेट और खो-खो में नर्मदा टीम जीती

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
kho kho and cricket team won Narmada
छात्राओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह बच्चों ने दमखम दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोगों ने तालियां बजाईं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता व खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में नर्मदा टीम प्रथम और कावेरी टीम द्वितीय स्थान पर रही।

विज्ञापन


बच्चों ने बंगाली, पंजाबी और मराठी गीतों पर नृत्य किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में गरिमा कुशवाहा प्रथम, सौम्या सिंह द्वितीय, बैडमिंटन डबल में बालक वर्ग में कोमल सिंह व भावना पटेल प्रथम, अंशिका वर्मा व प्रियंाशी द्वितीय, बैडमिंटन सिंगल पुरुष वर्ग में देवेश कु मार प्रथम, आर्यन यादव द्वितीय, बैडमिंटन डबल पुरुष वर्ग में सुयश व देवांग वर्मा प्रथम, आदर्श शुक्ला व अभयानंद गुप्ता द्वितीय, शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में आर्यन मिश्रा, सीनियर वर्ग में अस्मिता गुप्ता, बालिका वर्ग सीनियर में आयुशी अवस्थी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता व खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में नर्मदा टीम प्रथम और कावेरी टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कावेरी प्रथम और नर्मदा द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में गंगा की टीम प्रथम और यमुना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में गंगा की टीम को प्रथम व कावेरी की टीम को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और उनका मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की सलाह दी।  इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम नरायन, बीना रावत, राजेश तिवारी व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed