फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Karpoori Thakur was the messiah of the poor: Dhruv Narayan

गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर: ध्रुव नारायण

Sat, 23 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur was the messiah of the poor: Dhruv Narayan
फोटो-22-ग्रामोदय महाविद्यालय डिघिया मोदीपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती - फोटो : HARDOI
हरदोई। अद्भुत व्यक्तित्व के धनी और शिक्षा व संस्कार से परिपूर्ण कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे, उनके व्यक्तित्व से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामोदय महाविद्यालय डिघिया मोदीपुर में आयोजित जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा का शिलान्यास करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर से आए सविता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव नारायण ने संगोष्ठी में यह बात कही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीएसएन पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य व समाजसेवी ईश्वर चंद्र वर्मा व जिला पंचायत के पूर्व सदस्य उमेश चंद्र ने भी कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र, मुनेश्वर सविता, सभासद विमल, शिव पूजन व प्रमोद सेन आदि ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद मुख्य अतिथि ने 97 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी, अभय शंकर मिश्र, संतोष शुक्ला, गया प्रसाद, अशोक चंद्रा, महिमा दीक्षित व धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed