फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kannauj youth dies in road accident

सड़क हादसे में कन्नौज के युवक की मौत

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kannauj youth dies in road accident
पाली में घटना के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : amarujala

पाली।  थानाक्षेत्र के मुडे़र गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार कन्नौज जिले के युवक की मौत हो गई और उसका फर्रुखाबाद निवासी मामा घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते मामा को जिला अस्ताल से लखनऊ रेफर किया गया है। ट्रैक्टर में सिर टकराने से हेलमेट टूट गया और सिर में चोट लगने से युवक की जान चली गई।

विज्ञापन


कन्नौज के विशुन नगर थाना के खरौली निवासी शिव कुमार का बेटा चंदन (24) का ननिहाल फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र किथूरपुर निवासी पुत्तूलाल के यहां है। शनिवार को मामा प्रेम चंद्र के भतीजे महेश की शादी में किथूरपुर गया था। शाम को मामा प्रेमचंद्र के साथ बाइक से याकूबगंज बारात गया था।
विज्ञापन


बारात से देर रात चंदन और प्रेमचंद्र किथूरपुर लौट गए थे। प्रेमचंद्र का ससुराल पाली थाना के लौकहा में है। रविवार सुबह प्रेमचंद्र और चंदन बाइक से लौकहा के लिए निकले थे। मुड़ेर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे चंदन के सिर में गंभीर चोटें आई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। राहगीराें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमचंद्र को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।


जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ एसएसआई स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed