फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kanha cow shelter incomplete

चार साल में पूरा नहीं हो सका कान्हा गौशाला का निर्माण

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kanha cow shelter incomplete
पिहानी में स्थित अर्धनिर्मित कान्हा गोशाला। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। एक तरफ किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं तो दूसरी ओर गोशालाओं के निर्माण के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है। चार साल बीतने के बाद भी कस्बे में कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। 82 लाख रुपये की पहली किस्त से कुछ कार्य कराने के बाद दूसरी किस्त जारी न होने से काम अटक गया।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी की अध्यक्षता पांच जनवरी 2018 को बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें नगर में गोशाला निर्माण के प्रस्ताव को सभी ने सहमति दी थी। इसके बाद पालिका के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देकर 1.64 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया था। पहली किस्त के रूप में 82 लाख रुपये भी जारी हो गए। इसके बाद पालिका ने करावां रोड पर सई नदी के किनारे भूमि आवंटित कर गोशाला का निर्माण शुरू करवा दिया। जितना संभव था, वह काम कराया गया, लेकिन इसके बाद दूसरी किस्त जारी न होने पर काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

2020 से काम बंद पड़ा है। कोरोना की पहली लहर के दौरान चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी का निधन हो गया। इसके बाद प्रशासक कार्यकाल में मांग भेजी गई, लेकिन किस्त जारी नहीं हो सकी। 2021 में उपचुनाव में चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी के बेटे जमाल अंसारी चेयरमैन चुने गए। चेयरमैन व ईओ अहिबरन लाल का कहना है कि लगभग एक साल के दौरान पालिका की ओर से काफी प्रयास किए गए, लेकिन शासन से दूसरी किस्त जारी नहीं की सकी है। इसके कारण काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
82 लाख रुपये की पहली किस्त से तकरीबन 60 प्रतिशत कार्य करवा दिया गया है। कई बार पत्राचार करने के बाद भी दूसरी किस्त जारी नहीं की गई। इसका इंतजार है। इसके बाद निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। फिलहाल कोतवाली के निकट स्थित पालिका की भूमि पर अस्थायी आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है। जिसमें गोवंशों को संरक्षित किया गया है। - अहिबरन लाल, ईओ, पिहानी नगर पालिका

निर्माणाधीन पुलिया की ऊंचाई कम
निर्माणाधीन कान्हा गोशाला तक पहुंचने के लिए सई नदी पर बनाई जा रही पुलिया में भी खामियां हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिया की ऊंचाई रुंधपुरवा व लीलापुरवा को जोड़ने वाले मार्ग से कम है। बारिश में पानी सई नदी मार्ग के ऊपर से बहता है, ऐसे में पुलिया का भी डूबना तय है। क्षेत्र के विनय व सरफराज आदि ने बताया कि वह अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed