फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kalyan Singh

सर्व समाज ने किया कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण

Wed, 24 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
kalyan Singh
अतरौली के अवंतीबाई पार्क में कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद सांसद सतीश गौतम व अन्य। - फोटो : ATHROLI
अतरौली में अवंतीबाई पार्क व एनेक्सी भवन में लगाई गईं पूूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का मंगलवार को अनावरण किया गया। सबसे पहले कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह ने पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह, श्वेता सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रवीणराज सिंह व क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी में हवन किया। इसके बाद प्रतिमाओं का अनावरण सभी जाति वर्ग से एक-एक व्यक्ति को चयनित कर उनके हाथों कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एटा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने सभी जातियों के कल्याण के लिए काम किए। इसी को देखते हुए सर्व समाज के लोगों के हाथों उनकी की प्रतिमा का अनावरण कराया गया है। 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हुआ था। 23 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर गांव की माटी अतरौली में लाया गया था। इसीलिए प्रतिमा अनावरण के लिए यही तिथि नियत की गई। एनेक्सी भवन में अंतिम दर्शन के लिए उनका शव जिस स्थान पर रखा गया था वहीं प्रतिमा स्थापित कराई गई है। लोगों की मांग पर अतरौली के मुख्य चौराहा अवंतीबाई पार्क में भी उनकी प्रतिमा लगाई गई है। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण में हर जाति के लोग शामिल हुए। ये बेहद खुशी की बात है। बुलंदशहर के राजघाट में भी उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने दी श्रद्धांजलि
सांसद सतीश गौतम प्रतिमा अनावरण के बाद अतरौली पहुंचे। उन्होंने अवंतीबाई चौराहा व एनेक्सी में लगीं प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, शिवनारायण शर्मा, ठा. गोपाल सिंह, विवेक सारस्वत, अतुल भारद्वाज, चेतन शर्मा, धनंजय शर्मा, चंदन शर्मा, अमित शर्मा, शिवम शर्मा, अतुल गुप्ता, कपिल गुप्ता, मनोज यादव, संजय शर्मा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने किया अनावरण
पूर्व प्रमुख राम सिंह, सुरेश यादव, रघुवीर शरण वार्ष्णेय, मजीद खां, सियाराम, राजेंद्र निषाद, बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश नायक, चोब सिंह दिवाकर, विष्णु कश्यप, चौ. राय सिंह, जुगेंद्र प्रधान, दुर्गपाल बीडीसी, मदन शर्मा, साहब सिंह जाटव, सुधीर सविता, चरणजीत, रामवीर सिंह, हरीश डीलर आदि ने प्रतिमा अनावरण किया।

ये लोग रहे मौजूद
नपा चेयरमैन पवन वर्मा, केहर सिंह राजपूत, अंशू अग्रवाल, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, रवेन्द्रपाल सिंह विधायक, राजकुमार सहयोगी, भोला सिंह सांसद बुलंदशहर, सीपी सिंह विधायक खुर्जा, विजय सिंह जादौन अध्यक्ष जिला पंचायत, देवेंद्र सिंह विधायक, ठा. श्योराज सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, शशि सिंह, प्रमेंद्रपाल सिंह, मनोज प्रमुख, भरत राजपूत, ओमप्रकाश सभासद, नवाब सिंह, राम अवतार शर्मा, सुनीत वार्ष्णेय, देवेंद्र लोधी बीडीसी, जसवंत सिंह, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, विजेंद्र बघेल, उदयपाल, सचिन जैन, संतोष गुप्ता, बोधपाल सिंह, राकेश लोधी, अमित प्रधान, अशोक प्रधान, डॉ. प्रवीन भारद्वाज, होमेन्द्र राजपूत, कुसुम वर्मा, पूजा वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, बंटी प्रधान, आदेश ठाकुर, स्वामी रोहित वर्मा, प्रशांत मुद्गल, राहुल शर्मा, अमित राघव, पवन लोधी प्रधान, दीपू चौधरी, सीताराम शर्मा, अवधेश उपाध्याय, अंकित शर्मा, उदयवीर प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, बिट्टू शर्मा, अम्बेप्रसाद, नानक राजपूत, टिंकू यादव, प्रवीण लोधी, सोमवीर, दीपक लोधी, प्रमोद वर्मा, मनोज राजपूत प्रधान सोमवीर आदि मौजूद रहे।

कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण से पूर्व हवन में आरती करते राजवीर सिंह, संदीप सिंह व अन्य।

कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण से पूर्व हवन में आरती करते राजवीर सिंह, संदीप सिंह व अन्य।- फोटो : ATHROLI

प्रतिमा अनावरण के मौके पर राजवीर सिंह, प्रेमलता वर्मा, संदीप सिंह, सौरभ सिंह व अन्य।

प्रतिमा अनावरण के मौके पर राजवीर सिंह, प्रेमलता वर्मा, संदीप सिंह, सौरभ सिंह व अन्य।- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed