{"_id":"5ee119648ebc3e431d5dbbf4","slug":"kachuna-bdo-samet-4-se-spastikaran-hardoi-news-knp5648349179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना बीडीओ समेत चार से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना बीडीओ समेत चार से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में अब तक मनरेगा से कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने से नाराज मनरेगा उपायुक्त ने कछौना बीडीओ, तकनीकी सहायक और दो रोजगार सेवकों से जवाब तलब किया है। संबंधित ग्राम सचिवों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।
प्रवासी श्रमिकों को गांव में ही रोजगार देने के उद्देश्य से लगातार हर गांव में मनरेगा की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। बावजूद इसके कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत मरेउरा और ग्राम पंचायत कहली में मनरेगा से अब तक कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया। इसको गंभीरता से लेकर मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने कहली के वीडीओ विवेक कुमार सिंह, मरेउरा के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए हैं। इसके अलावा दोनों गांवों के तकनीकी सहायक आशुतोष दीक्षित से भी दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। कछौना बीडीओ और संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों से भी जवाब तलब किया है।