{"_id":"619932d1602cf1301f3841c7","slug":"jweller-killed-his-wife-and-daughter-and-suicide-hardoi-news-knp665131876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटी का गला रेत सराफ ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और बेटी का गला रेत सराफ ने लगाई फांसी
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार में घरेलू कलह के चलते सराफा व्यापारी ने शनिवार की शाम चार साल की बेटी और पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय तीनों ही घर पर थे, जबकि व्यापारी के माता-पिता कन्नौज गए हुए थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी अजय कुमार ने बताया कि घरेलू कलह में वारदात को अंजाम दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
हरपालपुर कस्बे के सदर बाजार निवासी अनूप शर्मा (32) की सोने-चांदी के जेवर बेचने की दुकान है। शनिवार को वह घर पर पत्नी दीपा शर्मा (30) और पुत्री बिट्टो (चार) के साथ मौजूद थे, जबकि पिता सुधीश शर्मा, पत्नी कांती शर्मा के साथ कन्नौज में बेटी की ससुराल में हुई एक मौत की जानकारी पर गए थे। शाम को लगभग साढ़े छह बजे सुधीश और कांती जब कन्नौज से वापस लौटे तो कमरे में दीपा और बिट्टो का शव देखकर बदहवास हो गए। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। उसी कमरे में अनूप छत के कुंडे से लटक हुए थे।
तीनों के शव देख सुधीश ने शोर मचाया। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे औैर जानकारी पुलिस को दी। एसपी, सीओ सिटी विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला कि घरेलू कलह में अनूप ने दीपा और बिट्टो की गला रेतकर हत्या की फिर खुद फांसी लगा ली। अनूप के पिता सुधीश ने यही घटना बताते हुए तहरीर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।