फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jweller injured in fyring

मंदिर में पूजा करने गए सराफा व्यापारी को मारी गोली

Mon, 12 Oct 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
jweller injured in fyring
हरदोई में गोली लगने से घायल शील गुप्ता उर्फ शीलू। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में सोमवार सुबह दुकान जाने से पहले कमलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गए सराफ को दो लोगों ने गोली मार दी और बैग लूटकर भाग गए। घायल सराफ को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना से नाराज व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ के आश्वासन पर लगभग पौन घंटे बाद व्यापारी माने। विरोध में कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। पुलिस ने घायल व्यापारी की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों पर लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुंशीगंज निवासी शीलगुप्ता उर्फ शीलू (40) पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता कस्बे के बड़े सराफा व्यापारी हैं। उनकी दुकान कस्बे के मुख्य बाजार में हैं। सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार से दुकान जाने के दौरान वह बाबा कमलेश्वरनाथ मंदिर के पास रुक गए। कार से बैग निकालकर वह मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर किसी ने गोली चला दी। इसमें शीलू बाल-बाल बच गए, लेकिन इस बीच दूसरी गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। छर्रे लगने से उनके चेहरे और सीने में कई जख्म आए हैं।
विज्ञापन

किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। आरोपी उनका बैग लेकर भाग गए। वहीं पूजा करने आ रहे कस्बा निवासी मयंक कुशवाहा ने उन्हें देखा तो बाइक से थाने ले गए। पुलिस को सूचना देकर सीएचसी पहुंचे। वहां से शीलू को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित व्यापारी हरदोई-सांडी मार्ग स्थित मुुख्य बाजार पर शीलू की दुकान के निकट ही सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिलग्राम विशाल यादव और सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रति आश्वस्त किया, तब जाकर व्यापारी माने। इसी दौरान एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव भी बिलग्राम पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों, पुजारी व अन्य व्यापारियों से जानकारी ली। शीलू ने बताया कि बैग में बीस हजार रुपये, दुकान की चाबियां व कुछ अभिलेख थे। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि शीलू गुप्ता की तहरीर पर मुंशीगंज निवासी अच्छू पाठक पुत्र अजय पाठक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खलनायक गैंग से जुड़ा है अच्छू पाठक, दर्ज हैं कई मामले
सांडी। सराफ को गोली मारने की घटना में नामजद अच्छू पाठक पर सांडी थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सांडी में मारपीट के चार मामले दर्ज होने के अलावा शस्त्र अधिनियम, अनुसूचित जाति उत्पीड़न, लूट आदि के मामले उस पर दर्ज हैं। जिले के खलनायक गैंग से जुड़ा अच्छू बेहद शातिर है। मामूली बात पर दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर कर देता है। वह असामाजिक तत्वों को संरक्षण भी देता रहा है।
मंदिर परिसर में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
कमलेश्वर नाथ मंदिर में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कस्बे के अधिकांश व्यापारी मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। लेकिन मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, इसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव है। पुलिस का कहना है कि अगर कैमरे लगे होते तो आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होती।

घायल का भाई है हीरा व्यापारी
शीलू गुप्ता की गिनती कस्बे के सबसे बड़े सराफा व्यापारी के तौर पर होती है। उनका छोटा भाई प्रशांत गुप्ता दिल्ली में हीरे का व्यापारी है।
तो चाकू से भी वार का था इरादा
जब एएसपी पूर्वी अनिल यादव ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तो एक चाकू पड़ा मिला। कहीं न कहीं माना जा रहा है कि अगर शीलू गुप्ता गोली लगने के बाद मौके से भागते तो उन पर चाकुओं से भी वार किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed