फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jeep ki takar se maut

जीप की टक्कर से साइकिल सवार बैंक कर्मी की मौत

Mon, 15 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jeep ki takar se maut
टड़ियावां। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसपुर-अहिरोरी मार्ग पर साइकिल सवार बैंक कर्मी को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी सुंदरलाल (65) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की अहिरोरी शाखा से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र हंसराज वर्मा ने बताया कि बैंक ने सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें डेली वेजेज पर रख लिया था। सोमवार सुबह वह साइकिल से बैंक जा रहे थे। अहिरोरी-परसपुर मार्ग पर अहिरोरी पुल के निकट तेज रफ्तार जीप ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने जीप का पीछा किया, लेकिन चालक भाग निकला। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर सीएचसी अहिरोरी गए। वहां चिकित्सकों ने सुंदरलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रामरती, पुत्र हंसराज वर्मा व अमन हैं। हंसराज भाजपा के भड़ायल मंडल के अध्यक्ष हैं। हंसराज ने जीप मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed