फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   je and driver deadbody found in van

वैन में मिला निजी कंपनी के जेई और ड्राइवर का शव

Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
je and driver deadbody found in van
घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मैरिज लॉन के पास शुक्रवार सुबह वैन में एक निजी कंपनी के जेई और चालक का शव मिला। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जेई व चालक की मौत दम घुटने से होना प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि ब्लोअर चला कर चालक व जेई कार के अंदर सो गए हो। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

पिहानी कस्बा में एक मैरिज लॉन के पास सुबह एक जल निगम की वैन खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने वैन के अंदर दो लोगों के शव पड़े देखे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को तलाशी में वैन में शराब की खाली बोतल मिली। मृतकों के पास मिले मोबाइल में फीड नंबरों से जल निगम के जेई धनंजय कुंवर को सूचना दी। जेई व अन्य अधिकारी कुछ ही देर में मौके पर आ गए। जेेई ने दोनों की शिनाख्त दयरामपुरवा थाना चिनहट लखनऊ निवासी जेई धर्मराज यादव (40) और कुशीनगर निवासी वैन चालक रामदुलारे (35) के रूप में की।
विज्ञापन

बताया कि धर्मराज जल शक्ति मिशन के तहत बोरिंग का काम करने वाली निजी कंपनी नागार्जुन कांस्ट्रक्शन में जेई थे। रामदुलारे चालक था। बताया कि कंपनी इन दिनों पिहानी के निपनिया गांव में बोरिंग का काम कर रही थी। धर्मराज वैन से कार्य देखने आया था। वहां से गुरुवार की शाम दोनों लखनऊ वापस जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा अधिक होने से वैन मैरिज लान के बाहर खड़ी करके दोनों भीतर ही सो गए। सुबह दोनों मृत मिले हैं। अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है। घटनास्थल की जांच करने के बाद एसपी ने बताया कि दोनों जल शक्ति मिशन के तहत एक निजी कंपनी में काम करते थे। दोनों की मौत की वजह प्रथम दृष्टया दम घुटने से प्रतीत हो रही है। हो सकता है कि वैन का ब्लोअर चलाकर दोनों सो गए हैं। इससे दोनों का दम घुट गया। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार वैन के शीशे बंद थे। दोनों शराब पीने के बाद सो गए होंगे। दम घुटने से भी दोनों की मौत होने की आशंका है। पुलिस मैरिज लान में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ढाबा से खाना मंगाकर वैन में ही खाया था।

बताया जा रहा है कि गुुरुवार शाम से ही कोहरा पड़ने लगा था। कोहरा अधिक होने के कारण ही यह लोग मैरिज लॉन के पास भीड़ होने से रुक गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के मुंह से झाग निकल रही थी। ऐसी आशंका है कि दोनों ने जमकर शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed