{"_id":"5e00f9aa8ebc3e87e75c169f","slug":"jcb-thundered-on-encroachment-instructing-encroachers-hardoi-news-knp5340250164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को हिदायत
विज्ञापन
फोटो-13-अतिक्रमण अभियान में लकड़ी का खोखा उठाकर ले जाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा व अस्पताल तिराहे पर चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कब्जे के विरुद्ध कई बार पालिका की जेसीबी गरजती दिखाई दी।
ईओ रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर सोमवार की दोपहर नगर पालिका की टीम शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा पर पहुंची जहां टीम को देखते ही ठेले वाले तो निकल गए लेकिन गुमटी वाले अपनी दुकानें समेट कर रिक्शों व तांगों पर लादने लगे।
इसके बाद दो से तीन दुकानों को जिनके दुकानदार ही गायब मिले। उनको पालिका ने बुलडोजर के माध्यम से ट्रैक्टरों पर लाद लिया। पालिका अधिकारियों ने चौराहे के इर्द गिर्द किसी भी सूरत में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद सोल्जर बोर्ड कार्यालय के समक्ष एवं फिर अस्पताल तिराहा पर भी सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्ती से निर्देश दिए कि यदि इस बार फुटपाथ पर अतिक्रमण पाया गया तो चालान कर कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। इसमें किसी तरह से अतिक्रमणकारियों को फुटपाथ पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें रूपेश खन्ना व अन्य कर्मियों ने नायब तहसीलदार नितिन राजपूत की अगुआई में पुलिस बल के साथ नगर चौराहा से पीपल चौराहा व गुलाब बाडी चुंगी मार्ग पर सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया। कर्मियों ने ठेलिया व गुमटी हटवाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
अहिरोरी ब्लाक केे ग्राम बंदरहिया निवासी सादिक पुत्र निजामुद्दीन ने सोमवार को गांव स्थित तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत डीएम से की है। पीड़ित ने बताया कि गांव में सरकारी तालाब बना है।
जिसमें गर्मियों में मवेशी पानी पीते हैं। गांव के कुछ लोग कई वर्षों से मिट्टी, घूरा आदि डालकर कब्जा कर रहे हैं। तालाब का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को गर्मियों में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। पीड़ित ने तालाब से कब्जा रुकवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर कन्हैयालाल, जोगिंदर, मुमताज, श्रीराम, अरमान आदि मौजूद रहे।