{"_id":"5f0b432b8ebc3e63a145bc1d","slug":"jarjar-hua-unnao-sandela-marg-hardoi-news-knp5708197153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुआ उन्नाव संडीला मार्ग, गड्ढों और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुआ उन्नाव संडीला मार्ग, गड्ढों और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
फोटो-28- राकेश सेठी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। 65 किलोमीटर लंबे संडीला-उन्नाव मार्ग का आठ किलोमीटर हिस्सा जिले की सीमा में आता है। मरम्मत व देखरेख के अभाव में ये हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव है। इसके कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि कई बार सड़क के निर्माण की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सड़क खराब होने के कारण 10 से 15 मिनट की दूरी तय करने में 45 मिनट लग जाते हैं।
संडीला से उन्नाव जाने वाले मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से (सिंगल रोड) में लगभग दो माह पहलेे पैच वर्क कराया गया था, लेकिन ये टिक नहीं सका। इस पर बेहिसाब गड्ढे हैं। जबकि उन्नाव की सीमा शुरू होते ही सड़क की सूरत बदल जाती है। सड़क चौड़ी और पूरी तरह गड्ढा मुक्त है। लोगों का कहना है कि जिले में इस सड़क के किनारे नाली नहीं हैं, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भरता है। इस पर भी बारिश में परेशानी और बढ़ गई है। गड्ढों में जलभराव होने से ये हादसों का सबब बन रहा है। इस रोड से शिक्षकों और व्यापारियों का उन्नाव व कानपुर आना जाना लगा रहता है। लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन सड़क निर्माण की सुध किसी ने नहीं ली।
लोगों ने बताई समस्या
- मलैयां गांव निवासी आत्माराम ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव इस रोड पर पड़ते हैं। साथ ही उन्नाव व कानपुर आने-जाने वालों को इसी सड़क से गुजरना होता है। सड़क काफी खराब हो गई है। इसकी मरम्मत होना जरूरी है।
विज्ञापन
- मलैयां गांव निवासी हस्सान ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आएदिन हादसे होते रहते हैं। बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार मांग की, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
- कस्बा निवासी व्यापारी राकेश सेठी ने बताया कि उन्नाव-संडीला मार्ग कस्बे के व्यापारियों के लिए कानपुर जाने का सबसे सीधा रास्ता है। उन्नाव जनपद की सीमा में आने वाली सड़क चौड़ी और गड्ढा मुक्त है। जबकि जिले में इसका हिस्सा जर्जर है। इससे व्यापारियों को परेशानी होती है।
- कस्बा निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में उन्नाव-संडीला मार्ग आठ किलोमीटर लंबा है और ये सिंगल रोड है। अब तक सड़क का चौड़ीकरण नहीं कराया गया है। इसकी मरम्मत से काफी राहत मिलेगी।

फोटो-29- मुकेश गुप्ता। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-25- मरम्मत के अभाव में कुछ ऐसी हो गई है संडीला उन्नाव मार्ग की हालत। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-26- आत्माराम। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-27- हस्सान। संवाद- फोटो : HARDOI