फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jal bharaoo

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर दो माह से जलभराव

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
jal bharaoo
फोटो- 49- महेश शर्मा - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। कस्बा स्थित कटरा-बिल्हौर हाईवे पर नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। करीब दो दर्जन दुकानों के सामने पानी भरा होने से दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन

सवायजपुर के कटरा-बिल्हौर हाईवे से गोरिया मोड़ के पास नालियां जाम हैं। जिससे गंदा पानी हाईवे पर भरा है। लगभग दो दर्जन दुकानों के सामने जलभराव से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी खासी मशक्कत हो रही है। कई बार हाईवे पर वाहनों की चपेट में आ जाने से लोग चुटहिल भी हो जाते हैं।
दुकानदारों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उन्हें निजात नहीं मिल सकी है। बताते चलें यहां हाईवे किनारे ठीक ढंग से विभाग द्वारा नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके चलते नालियां चोक होने से यह समस्या है। ग्राम प्रधान विजय बाजपेई ने बजट मिलने पर नाली निर्माण की बात कही है। वही खंड विकास अधिकारी भरखनी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जल्द समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसकी हाईवे पर मकान व दुकान है। जलभराव से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है कई बार शिकायतें की लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर कस्बा के ही महेश शर्मा तेल पेराई का कार्य करते हैं बताया दुकान के सामने पानी भरा होने के कारण कई बाहर ग्राहक गंदे पानी में गिर जाने से चुटहिल हो चुके हैं। बताया दो माह से अधिक समय से समस्या बनी है।
दुकानदार श्यामा कुमार निवासी शहाबुद्दीनपुर ने बताया उनकी दुकान में आटा-चक्की, तेल पेराई का कार्य होता है जलभराव होने से ग्राहक उसकी दुकान पर ही नहीं आते हैं।

दुकानदार अरविंद सिंह निवासी शहाबुद्दीनपुर ने बताया उसकी मौरंग में सीमेंट की दुकान है। जलभराव से लोगों को आने में परेशानी होती है।

फोटो- 51- अरविंद सिंह

फोटो- 51- अरविंद सिंह- फोटो : HARDOI

फोटो- 47 - कटरा बिल्हौर रोड पर जलभराव के बीच निकलते लोग ।

फोटो- 47 - कटरा बिल्हौर रोड पर जलभराव के बीच निकलते लोग ।- फोटो : HARDOI

फोटो- 48-राम चंद्र कुशवाहा

फोटो- 48-राम चंद्र कुशवाहा- फोटो : HARDOI

फोटो- 50- श्यामा कुमार

फोटो- 50- श्यामा कुमार- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed