{"_id":"5ecaae938ebc3e90470cfd35","slug":"jajupura-village-sealed-hardoi-news-knp561857430","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाजूपारा गांव हुआ सील, घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजूपारा गांव हुआ सील, घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
ग्राम जाजूपारा में थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजूपारा को सील कर दिया गया है। रविवार को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। गांव के मुख्य स्थानों और चौराहों पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। गांव जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।
शनिवार को जिले में कुल 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से तीन पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजूपारा के थे। संक्रमित लोगों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं।
रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने गांव सील करने और सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया था। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर आवागमन पहले की तरह ही चल रहा है, लेकिन पिहानी-जहानीखेड़ा से जाजूपारा जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कस्बे में सुबह सात से शाम पांच बजे तक बाजारें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार खुलेंगी।