फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is not the case that Hindus exist only in the BJP; there are Hindus in every party: Shankaracharya.

केवल भाजपा में ही हिंदू हैं ऐसा नहीं, हर पार्टी में हिंदू हैं : शंकराचार्य

Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
It is not the case that Hindus exist only in the BJP; there are Hindus in every party: Shankaracharya.
फोटो-01- गांधी भवन में धर्मयुद्ध यात्रा कार्यक्रम में बोलते जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते
हरदोई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि केवल भाजपा में ही हिंदू हैं ऐसा नहीं है, हर पार्टी में हिंदू हैं। भाजपा पर हमलावार होने के साथ ही कहा कि राहुल, अखिलेश पहले से रिजेक्ट, अब भाजपा को भी ठुकरा रहे हैं।
विज्ञापन

गोरक्षण जन जागरण यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को गांधी मैदान आए। यहां पर उन्होंने भाजपा, उसके आईटी सेल, मंदिरों की सरकारी व्यवस्था और विपक्षी दलों को लेकर तीखे बयान दिए, मीडिया से बातचीत की। राजनीतिक समर्थन के सवाल पर शंकराचार्य ने दो टूक कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और दूसरी पार्टियां पहले ही हमारी तरफ से रिजेक्टेड हैं। भाजपा को अपनाया था और अब भाजपा को हम रिजेक्ट कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि जिन्हें पहले ठुकराया, उन्हें फिर अपना लेंगे। अगर वो चाहते हैं कि हमारा वोट उनको मिले। इसके लिए शुद्ध हिंदुओं का, गोभक्तों का और उनको अपने आचरण में परिष्कार करना पड़ेगा। हमने ठुकरा दिया तो ठुकरा दिया। इसके लिए राजनीतिक दलों को अपने व्यवहार और विचार में बदलाव दिखाना होगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को जिताने की सुपारी लेने के आरोप के सवाल पर शंकराचार्य ने भाजपा और उसके आईटी सेल पर सीधा हमला बोला। कहा कि यह भाजपा की तरफ से किया जा रहा प्रचार है। शंकराचार्य सुपारी लेकर काम करता है, यह केवल वही लोग कह सकते हैं। यह बहुत छोटी मानसिकता है। इनकी हां में हां मिलाओ तभी आप शंकराचार्य हैं, तभी धर्माचार्य हैं और अगर इनकी हां में हां मिलाना बंद करके सच कहना शुरू करो तो इस तरह की बातें यह लोग कहते हैं। इनका आईटी सेल इसी तरह का काम करता है। जनता अब ऐसे दुष्प्रचार को समझ चुकी है, इसलिए इसका बहुत असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक लोग और धर्माचार्य धर्म के मर्म को जानते हैं
मंदिरों की सरकारी व्यवस्था को लेकर कहा कि जहां-जहां सरकारी व्यवस्था हो गई है, जहां-जहां भाजपा और संघ के लोग बैठ गए हैं, वहां-वहां चोरी हो रही है। उन्होंने वृंदावन के देवकीनंदन ठाकुर की उस मांग का भी समर्थन किया जिसमें मंदिरों की व्यवस्था एक सनातन बोर्ड बनाकर धर्माचार्यों को सौंपने की मांग गई है। धार्मिक लोग और धर्माचार्य धर्म के मर्म को जानते हैं। कार्यक्रम के बाद सपा और कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद दिखे। इनमें सपा की पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, अखिलेश पाठक, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल शामिल रहे।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी शंकराचार्य ने गो-रक्षा का दिया संदेश
टड़ियावां के गद्दीपुरवा में पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो-रक्षा का संदेश दिया। प्रधान नवाब यादव, पूर्व विधायक राजेश्वरी वर्मा, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि संत समाज को उसी दल का समर्थन करना चाहिए जो देश प्रदेश में गो-रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो। सुभाष पाल, पंकज पाल, सुशांत पाल मौजूद रहे। सांडी में शंकराचार्य ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा सरकार पर हमला बोला। बरामदगी के बावजूद पूरे मामले की जानकारी जनता से क्यों छिपाई गई। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, प्रफुल्ल वर्मा ने शंकराचार्य का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगमोहन राजपूत ने स्वागत किया।

फोटो-01- गांधी भवन में धर्मयुद्ध यात्रा कार्यक्रम में बोलते जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते

फोटो-01- गांधी भवन में धर्मयुद्ध यात्रा कार्यक्रम में बोलते जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article