फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   irregularities found, cdo suspended principal

खामीदेख सीडीओ खफा, प्रधानाध्यापडक निलंबित

Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
irregularities found, cdo suspended principal
हरदोई। सुरसा के संविलियन विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेढ़ू के आकस्मिक निरीक्षण में परिसर में घास खड़ी देख व अन्य लापरवाहियों पर सीडीओ खफा हो गईं। उन्होंने प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि मेढ़ू के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 11 सहायक अध्यापक एवं दो अनुचर, तीन अनुदेशक एवं एक शिक्षामित्र तैनात हैं। परिसर में साफ-सफाई का अभाव है। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था एवं मोहल्ला क्लास के बारे में जानकारी की तो प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं अन्य शिक्षक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट से कराए गए कार्यों एवं बच्चों को प्रेषित की जाने वाली एमडीएम की धनराशि का विवरण मांगा तो प्रधानाध्यापक वह भी नहीं उपलब्ध करा सके। विद्यालय की ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित न पाए जाने एवं मोहल्ला क्लास का उचित ढंग से संचालन न किए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि वे विद्यालयों के अध्यापक द्वारा किए गए ऑनलाइन शिक्षण कार्य एवं मोहल्ला क्लास का आकलन करवा लें। किसी अध्यापक की लापरवाही परिलक्षित हो तो उसके विरुद्ध कार्रवाई भी करें। निरीक्षण के समय जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed