{"_id":"64b592619e2a3ac36907cda7","slug":"investigation-of-pihani-incident-intensified-co-inquired-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-816-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी कांड की जांच हुई तेज, सीओ ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी कांड की जांच हुई तेज, सीओ ने की पूछताछ
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी नगर पालिका अध्यक्ष के पैरों पर गिड़गिड़ाते अनुसूचित जाति के युवक का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार रात सीओ हरियावां पिहानी कस्बा पहुंचीं और घटना को लेकर नौ लोगों से पूछताछ की। नगर पालिका अध्यक्ष से भी पूछताछ की गई है। कुल मिलाकर मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।
बीतीे शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से सनसनी फैल गई थी। इस वीडियो में पिहानी निवासी राजाराम नगर पालिका की अध्यक्ष सपा नेता शाहीन बेगम के पैरों पर सिर रखकर माफी मांगता नजर आ रहा था। हालांकि बाद में राजाराम ने माफी मांगने की बात को गलत बताया था और नगर पालिका अध्यक्ष से आशीर्वाद लेने की बात कही थी।
इससे इतर वायरल वीडियो का परीक्षण गोपनीय रूप से प्रशासन और पुलिस ने कराया। इसमें स्पष्ट नजर आया है कि राजाराम नगर पालिका अध्यक्ष से माफी मांग रहा था और मौके पर मौजूद एक सभासद समेत दो लोग उसे माफी मांगने पर मजबूर कर रहे थे। मामले का संज्ञान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ले चुका है। इसी क्रम में रविवार रात सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी पिहानी पहुंची। उन्होंने राजाराम, नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम, राजाराम के परिजनों, नगर पालिका के कुछ पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों से पूछताछ की है।