फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   interdistrict gang, five theft accused held

अंतर्जनपदीय चोरों का गिरोह पकड़ा, 14 बंडल ताबे के तार बरामद

Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
interdistrict gang, five theft accused held
फोटो-10-पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मोबाइल कंपनियों के टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच शातिरों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 बंडल तांबे का तार, दो मॉड्यूल और 5200 रुपये के साथ ही एक कार बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से पांच तमंचे, दस कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मोबाइल फोन के टॉवरों से तार समेत अन्य सामग्री चोरी होने की घटनाएं संज्ञान में आ रही थीं। इसके खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। शहर कोतवाल जगदीश यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का गिरोह बिलग्राम के रास्ते कन्नौज जाने की तैयारी में है। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और सीओ सिटी विकास जायसवाल को भी अवगत कराया गया। बुधवार आधीरात के बाद लगभग एक बजे फरदापुर बैरियर पर संदिग्ध जायलो कार को रोका गया।
विज्ञापन

कार से 14 बंडल तांबे का तार बरामद हुआ इसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये हैं। टावर पर लगने वाले दो माड्यूल भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है। 5200 रुपये भी इसमें सवार पांच लोगों से बरामद हुए। कार में सवार लोगों ने अपने नाम पता कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कस्बे के मुजाहिदनगर निवासी कमर रजा और गांधी नगर निवासी मोहम्मद सालिम, तालिगराम थाना क्षेत्र के खबरामऊ निवासी कौशल पटेल और पंकज पटेल व हरदोई जनपद की बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भोगैतापुर निवासी शादाब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन लोगों पर कन्नौज की शहर कोतवाली, हरदोई की शहर कोतवाली, थाना सांडी और सुरसा में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शहर कोतवाल जगदीश यादव, उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, दीवान राजेंद्र यादव, होरीलाल, सत्य प्रकाश, अभिनंदन, सिपाही सम्राट रघुवंशी, जयपाल यादव और राधेकृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed